RECENT POSTS BELOW

Visit :Mobile Daddy

Nov 20, 2010

SANTA BANTA HINDI SMS


Funny sms | Funny sms messages |
Funny sms Jokes | Urdu Hindi funny sms | Funny mobile Text sms | Funny sms
poems | Funny sms forum | Funny sms Collection | Arabic funny sms | Funny
sms Shayari





  • संता: जोर से चली हवा उड़ गया कुत्ता!

    बंता: वाह वाह! जोर से चली हवा उड़ गया कुत्ता! फिर?

    संता: फिर क्या? रुक गई हवा और गिर गया कुत्ता!





  • संता: मैं जब पैदा होने के बाद इस दुनिया
    में आया तो मेरे पास कुछ नहीं था! क्योंकि अब मैं शादी-शुदा हूँ इसलिये इस
    दुनिया से जाते हुये भी मेरे हाथ में कुछ नहीं होगा!





  • बंता: कल मैंने एक लड़की को छेड़ा तो उसने पुलिस को बुला लिया!

    संता: तुम तो लक्की हो यार! मैंने एक बार एक लड़की को छेड़ा था तो उसने पण्डित बुला लिया!





  • संता: सुना है प्रीतो से तुम्हारा समझोता हो गया और अब तुम उसी से शादी कर रहे हो!

    बंता: उससे शादी करना मेरी मजबूरी है क्योंकि मैंने उसे जो एंगेजमेंट रिंग
    दी थी वह उसके मोटे होने की वजह से उसकी ऊँगली से नहीं निकली!





  • संता: कल मुझे पता लगा कि मेरे शरीर में बिल्कुल भी आयरन नहीं हैं!

    बंता: आपको कैसे पता चला?

    संता: मैंने चुम्बक लगा कर देखा था चिपका ही नहीं!





  • बंता:: पिछली दिवाली को हमने रात को लक्ष्मी के लिये दरवाजे खोल कर रखे थे पर चोर आ गए!

    संता: हो सकता है चोर अपने घर के दरवाजों के साथ खिड़कियाँ भी खोल कर आये हो इसलिये तुम्हारे घर की लक्ष्मी उनके यहाँ चली गई!





  • बंता: जब आप और आपकी पत्नी एक दूसरे से इतनी नफरत करते हैं तो आपने आपस में शादी क्यों की?

    संता: एक दूसरे से बदला लेने के लिये!





  • बंता: आपकी साली क्या अपने पति के साथ ख़ुशी-ख़ुशी जी रही हैं!

    संता: हां, जबसे उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है ! 





  • बंता: हफ्ते में एक बार मेरी पत्नी से मेरा झगडा ज़रूर होता है! और आपका?

    संता: मेरा महीने बाद होता है, क्योंकि मुझे तनख्वाह महीने बाद मिलती है!





  • बंता: क्या आपने मेरा नया नाटक देखा है, जो मैंने झगड़ालू पति-पत्नी के बारे में लिखा है?

    संता: मैंने अभी तक नाटक तो नहीं देखा पर मैंने आपको और आपकी पत्नी को उसकी रिहर्सल करते देखा है!





  • संता: कल मैंने एक लड़की को छेड़ा तो उसने पुलिस को बुला लिया!

    बंता: तुम तो लक्की हो! मैंने एक बार एक लड़की को छेड़ा था, उसने पंडित बुला लिया था!





  • बंता: बहुत सी लड़कियां इतनी मूर्ख होती हैं कि उन्हें अगर शादी के लिये पूछो तो न कर देती हैं!

    संता: आपको कैसे पता?

    बंता: मैं कईयों को पूछ चुका हूँ!





  • बंता: तुम्हारी दुकान पर मिठाई रखी है, तुम्हारा इसको खाने का दिल नहीं करता!

    संता: करता तो बहुत है पर पापा मरेंगे इसलिये चाट कर रख देता हूँ!





  • संता साइकिल की ब्रेक लेकर डांस कर रहा था!

    बंता: आप क्या कर रहे हो?

    संता: देख नहीं रहे मैं ब्रेक डांस कर रहा हूँ!





  • बंता: हम तो उडती चिड़िया के भी पर गिन लेते हैं!

    संता: इसमें कौन सी मुश्किल बात है दो ही तो होते हैं!





  • बंता: क्या खाना खाने से पहले आप भगवान् को प्रार्थना करते हैं?

    संता: नहीं, मुझे ऐसा करना नहीं पड़ता क्योंकि मेरी पत्नी अच्छा खाना बनाती है!





  • बंता: आप मिट्टी क्यों खोद रहे हो?

    संता: मेरे दादाजी ने कहा है कि मैंने उनका नाम मिट्टी में मिला दिया है, बस वही ढूंढ़ रहा हूँ!





  • संता अपनी शादी वाले दिन बहुत उदास था!

    बंता: क्या बात है? आप उदास क्यों हो?

    संता: मेरे ससुराल वालों ने बारात में कम लोगो को लाने के लिये कहा है! पता नहीं मुझे लेकर जाएँगे भी या नहीं!
         



  • संता: अगर हम अपनी डाईट का ख्याल रखे तो हम 85 साल तक जिन्दा रह सकते है!

    बंता: पर 85 साल तक जिन्दा रहना कौन चाहता है?

    संता: जो 84 साल का हो गया हो!

  • बंता: (रेस्ट्रान्ट में बैठे) ओह मारे गए! जिसमे आफिस का सारा कैश पड़ा है, वो सेफ तो खुला रह गया!

    संता: चिंता न करो सेफ फिर भी सेफ है क्योंकि हम दोनों तो यहाँ है!  

  • संता (रेस्ट्रान्ट में साथ वाले टेबल पर बैठे बंता से): क्या आपका नाम संता है?

    बंता: नहीं तो, क्यों?

    संता: मेरा नाम संता है! आप मेरा कोट पहने हुये हैं!

  • बंता: आज मेरी प्रेमिका का जन्मदिन है! उसे क्या तोहफा दूँ?

    संता: देखने में कैसी है?

    बंता: मस्त है!

    संता: तो मेरा नंबर दे देना!

  • बंता: तुम अगले जन्म में क्या बनना चाहते हो?

    संता: काक्रोच!

    बंता: वो क्यों?

    संता: क्योंकि मेरी पत्नी सिर्फ काक्रोच से डरती है! 

  • संता: कल रात हमारे पड़ोसी को पता नहीं क्या हुआ, आधी रात को आकर हमारा दरवाज़ा पीटने लगा!

    बंता: अच्छा! फिर आपने क्या किया?

    संता: मैंने क्या करना था! मैं मस्ती में अपना तबला बजाता रहा!

  •   संता: अक्लमंद आदमी कभी यह दावा नहीं करता कि यही आखिरी सच है, सिर्फ मूर्ख लोग ही ऐसा यकीन रखते हैं!

    बंता: क्या आप यह बात दावे से कह सकते हैं?

    संता: यकीनन!

  • संता: शादी के बाद युवराज सिंह ठीक खेलने लगेगा!

    बंता: अच्छा! यह आप कैसे कह सकते हैं?

    संता: फिर वह खेलते हुये लड़कियों को नहीं बॉल को देखा करेगा! 

  • बंता: सरकारी अस्पताल के डाक्टर और मरीज़ में क्या फर्क है?

    संता: डाक्टर नर्स पर और मरीज़ फर्श पर मरता है!

  • बंता: शराबी मरने के बाद नर्क में जाते हैं कि स्वर्ग में?

    संता: मुझे नहीं पता! वैसे तुम कहाँ जाना चाहते हो?

    बंता: दोनों में से एक जगह तो जाना ही होगा!

    संता: तुम चले जाना, पीने के बाद मैं तो कहीं जाता नहीं!

  • संता: आज मैंने एक जान बचाई!

    बंता: वो कैसे?

    संता: मैंने एक भिखारी को पूछा 1000 का नोट दूँ तो क्या करोगे? उसने कहा
    `ख़ुशी से मर जाऊँगा`, तो मैंने उसे नोट नहीं दिया और उसे बचा लिया!

  • बंता: एक परेशानी है, मेरी बेटी जवान हो गई हैं क्या करूं?

    संता: जवान हो गई है तो बॉर्डर पर भेज दो, सारे जवान वहीँ जाते हैं!

  • संता: खिड़की से जल्दी कूदो, पुलिस आ रही है!

    बंता: लेकिन यह तेहरवीं मंजिल है!

    संता: यह शगुन अपशगुन सोचने का वक़्त नहीं है, जल्दी कूदो!

  • बंता रात को: कितना टाइम हुआ है?

    संता ने सड़क से पत्थर उठाया और सामने वाले घर की खिड़की पर मारा!

    बूढ़ी औरत: रात के 1 बजे किसका दिमाग खराब हुआ है! 

  • बंता: जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते है?

    संता: क्योंकि जेल में खाने को सिर्फ हवा और लात ही मिलती है!

  • संता: अच्छी बीवी और भूत एक जैसे होते हैं!

    बंता: वो क्यों?

    संता: क्योंकि इनकी बाते तो सब करते हैं पर आज तक किसी ने इन्हें देखा नहीं!

  • संता: `आई एम् गोइंग` का क्या मतलब होता है?

    बंता (खूब सोच कर): मैं जा रहा हूँ!

    संता (गुस्से में): ऐसे नहीं जाने दूंगा, पहले मतलब बताओ!

  • बंता: गजिनी में आमिर ने इतनी सौलेड बॉडी कैसे बनाई होगी?

    संता: जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था! 






  •   






  •      


 






0 Responses to “SANTA BANTA HINDI SMS”

Post a Comment

Next previous home

Join The TechMyriad Community

All Rights Reserved @2011TechMyriad - Communnity of Technology
----
Back to TOP